उज्जैन। उन्हेल में शातिर चोरों ने बिना बाइक का ताला तोड़े चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर के बाहर खड़ी लॉक लगी बाइक को उठाकर ले गए। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस अब फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है।उन्हेल की कुंडल गली निवासी व्यापारी ने शुक्रवार शाम अपने घर के परिसर में बाइक खड़ी की थी। शनिवार रात करीब 2:15 बजे दो बदमाश वहां पहुंचे। करीब 15 मिनट उन्होंने गली में रेकी की और रात लगभग 2:30 बजे लॉक लगी बाइक को उठाकर फरार हो गए।सुबह जब मुकेश ने बाइक गायब देखी तो उन्होंने आसपास तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें मुंह पर कपड़ा बांधे दो बदमाश बाइक उठाकर ले जाते हुए दिखाई दिए। शहर के साथ अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी वाहन चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं।मामले में उन्हेल टीआई ने बताया कि हाल ही में इसी तरह की दो वाहन चोरी की घटनाएं सामने आई हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है।
रातमें लॉक लगी बाइक उठा ले गए बदमाश:सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश