युवती की मौत, परिजनों बोले खराब थी तबीयत,युवक गंभीर घायल

उज्जैन। वीडी क्लॉथ मार्केट में काम करने वाली नेहा पिता महेश लकवाल 22 निवासी किशनपुरा की शुक्रवार को वीडी क्लॉथ मार्केट में तबीयत बिगड़ गई थी। क्लॉथ मार्केट में दुकानदार की सूचना परिजन पहुंचे थे और नेहा को माधवनगर अस्तपाल में भर्ती कराया गया था। जहां रात में उसकी मौत हो गई। मामला संदिग्ध होने पर माधवनगर पुलिस ने मर्ग कायम कर शनिवार को पोस्टमार्टम कराया। इस दौरान परिजनों ने बताया कि नेहा की कुछ दिनों से तबीयत खराब थी, बावजदू वह काम पर चली गई थी। एक माह पहले ही उसकी किशनपुरा में रहने वाले युवक से सगाई की गई थी। ऐसा कोई मामला नहीं था, पुलिस के अनुसार अस्पताल से सूचना मिलने मर्ग कायम किया था। डॉक्टरों को जहरीला पदार्थ खाने की आशंका थी। लेकिन परिजनों के बयानों से कुछ स्पष्ट नहीं हुआ है। उनका कहना तबीयत खराब होना बताया गया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का सही कारण सामने आ जायेगा।
उर्दूपुरा नागर सेरी में सौरभ पिता सुरेन्द्र मेहता 27 साल दोस्त प्रतिक पिता विनोद परमार निवाी शाजापुर के साथ एक्टिवा पर सवार होकर आगररोड से  लौट रहा था। ग्राम कमेड आरके बसंल स्कूल के सामने तेजगति से आ रहे ट्रक क्रमांक एमपी 04 झेड एक्स 5569 से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में सौरभ मेहता गंभीर घायल हो गया। दोस्त प्रतिक परमार को भी चोंट आई है। दुर्घटना में दोनों घायलों को लोगों की मदद से चरक अस्पताल लाया गया था। सूचना मिलने पर चिमनगंज थाना पुलिस ने प्रतिक की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। दुर्घटना का दूसरा मामला कलेक्टर बंगले के सामने कोठी रोड पर शनिवार दोपहर हुआ। बाइक सवार इंसाफ अहमद कुरैशी पिता शहजाद निवासी क्षिप्रा विहार को बाइक चालक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। गंभीर घायल इंसाफ की शिकायत पर माधवनगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
0000000000

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment