युवकों ने की घर में घुसकर मारपीट:बहन, पिता और भाई को पीटा, वारदात का वीडियो सामने आया

उज्जैन।उज्जैन के शहीद नगर में रविवार को हुए विवाद का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दो युवक घर में घुसकर ईंट और कुर्सी से हमला करते नजर आ रहे हैं। बुधवार को पीड़ित पक्ष ने वीडियो जांच अधिकारी को सौंपते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

इस मामले में पहले पुलिस पर एक पक्ष से मारपीट के आरोप लगे थे, जिसके बाद एसपी ने दो आरक्षकों को लाइन अटैच कर दिया था। अब दूसरे पक्ष ने वीडियो जारी कर मारपीट, धमकी और छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपी पवन डांगर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।फरियादी प्रकाश सिंह के मुताबिक, रविवार को वह दुकान पर दाढ़ी बनवा रहा था, तभी हनुमान मंदिर के पास खड़े पवन डांगर और उसके साथियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और मारपीट होने लगी। बीच-बचाव करने पहुंचे पिता दरियाव सिंह और बहन लाड़कुंवर भी घायल हो गए।चिमनगंज मंडी थाना प्रभारी विवेक कनोडिया ने बताया कि आरोपी पवन डांगर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। उसके साथियों की पहचान भी हो गई है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment