उज्जैन।उज्जैन में शिप्रा परिक्रमा मार्ग पर एक महत्वपूर्ण पुरातात्विक खोज सामने आई है। 25 और 26 तारीख को आयोजित दो दिवसीय शिप्रा परिक्रमा के दौरान, पुरातत्वविदों और शोधकर्ताओं को लगभग एक हजार वर्ष पुराने परमारकालीन मंदिर के अवशेष मिले हैं। मुख्यमंत्री ने इस परिक्रमा का समापन किया था।यह खोज शिप्रा तट पर स्थित बड़े पुल के पास रणजीत हनुमान मंदिर के सामने कामाख्या माता मंदिर क्षेत्र में हुई। यहां खुदाई और निर्माण कार्य के दौरान बड़ी संख्या में प्राचीन स्थापत्य खंड, स्तंभों के अवशेष और नक्काशीदार पत्थर प्राप्त हुए हैं। प्रारंभिक अध्ययन के अनुसार, ये अवशेष परमारकालीन मंदिर के भग्नावशेष माने जा रहे हैं।
शिप्रा परिक्रमा पर मिले 1000 साल पुराने अवशेष: परमारकालीन मंदिर के भग्नावशेष खोजे गए