यात्री-बस डंपर से टकराई, 6 यात्री घायल:, ड्राइवर बोला- ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा

इंदौर। नावदा पंथ क्षेत्र में रविवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया। इंदौर से उज्जैन जा रही एक यात्री बस गधा टेकरी के पास पीछे से डंपर से टकरा गई। हादसे में बस में सवार छह यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चंदन नगर थाना प्रभारी तिलक करोले ने बताया कि हादसा गधा टेकरी के पास हुआ। इंदौर से उज्जैन जा रही बस सड़क पर चल रहे डंपर से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस में बैठे कई यात्रियों को चोटें आईं।हादसे में घायल हुए सभी इंदौर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एमवाय अस्पताल भेजा गया।बस ड्राइवर का कहना है कि बस के ब्रेक नहीं लगने के कारण वह डंपर से टकरा गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment