मुख्यमंत्री ने 58 करोड के 7 कार्यों की सौगात दी,सामुहिक विवाह में शामिल हुए

 

उज्जैन । उज्जैन प्रवास पर आए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सिहस्थ 2028 की तैयारी के अंतर्गत रविवार को प्रथम लोकार्पण कार्यक्रम में एक करोड़ 20 लाख की लागत से निर्मित हेलीपैड विश्राम गृह का लोकार्पण किया । इस दौरान उन्होंने सामुहिक विवाह कार्यक्रमों में भाग लिया और लगभग 58 करोड रुपए के सात कार्यों की सौगात दी।

मुख्यमंत्री ने हामूखेड़ी देवास रोड में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान 23 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्पन्न हुआ।इस अवसर पर नव-विवाहित कन्याओं को दोपहिया वाहन (टू-व्हीलर) भी भेंट किए गए। वे नगर निगम के कार्तिक मेला मैदान में आयोजित 112 जोडे के मुख्यमंत्री विवाह एवं निकाह योजना के आयोजन में भी शामिल हुए।उन्होंने सर्किट हाउस पर भगवान श्री परशुराम जी की प्रतिमा का जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पूजन अर्चन कर आरती की। उन्हें  ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों द्वारा भगवान परशुराम का चित्र और फरसा भेंट किया गया।

 

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment