मिलादुन्नबी के जुलूस में कांग्रेस पार्षद की मौत: डॉक्टर बोले- DJ के शोर से अटैक की आशंका

रतलाम। में ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में शामिल कांग्रेस पार्षद नासिर कुरैशी की बुधवार को मौत हो गई। वे वार्ड नंबर 47 से कांग्रेस पार्षद थे। जुलूस के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें ऑटो रिक्शा से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।जानकारी के अनुसार, नासिर कुरैशी ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में पैदल शामिल थे। वे भाजपा और कांग्रेस नेताओं के साथ महलवाड़ा से नगर निगम की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें अचानक घबराहट हुई और तबीयत बिगड़ गई। डॉक्टर्स ने DJ के शोर से हार्ट अटैक की आशंका जताई है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment