खरगोन। माननीय जेएमएफसी न्यायालय मांधाता के लड़ाई झगड़े के वर्ष 2013 के प्रकरण में आरोपी मांगू उर्फ राज पिता भारत भील उम्र 32 निवासी गलगांव थाना सनावद जिला खरगोन का दिनांक 16/12/2021को स्थाई वारंट जारी हुआ, जिसे पकड़ने पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय खंडवा द्वारा 1000 राशि का ईनाम उद्घोषित किया था।थाना प्रभारी मांधाता के निर्देशन में दिनांक 22/7/ 26 को टीम गठित की गई आरोपी मांगू उर्फ राज को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय मांधाता पेश किया गया बाद जेल वारंट प्राप्त कर जिला जेल खंडवा भेज दिया गया ।टीम में सराहनीय भूमिका – Ti अनोख सिंधिया , Asi मनोज सिटोले , प्रधान आरक्षक नरेंद्र चंदेल , आरक्षक सुरेश खरते ,अर्जुन गुर्जर की रहा ।
मांधाता पुलिस ने किया 13 साल पुराने इनामी अपराधी को गिरफ्तार ..भेजा जेल