उज्जैन। महापौर मुकेश टटवाल ने शुक्रवार को भैरवगढ़ स्थित सीवरेज पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पंपिंग स्टेशन की कार्यप्रणाली, सीवरेज के प्रवाह तथा निकासी व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया।
महापौर ने संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए पंपिंग स्टेशन के संचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं को देखा। उन्होंने सीवरेज व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान एमआईसी सदस्य कैलाश प्रजापत सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।