महाकाल से रामलला तक निकलेगी ‘सनातन स्वाभिमान यात्रा’ 20 अक्टूबर को विजयादशमी पर उज्जैन से अयोध्या के लिए यात्रा का शुभारंभ करेंगे दिग्विजय सिंह

उज्जैन। विजयादशमी के पावन पर्व पर 20 अक्टूबर 2026 को महाकाल मंदिर उज्जैन से रामलला मंदिर अयोध्या तक ‘सनातन स्वाभिमान यात्रा’ निकाली जाएगी। यात्रा का शुभारंभ शिवधाम उज्जैन से होगा और इसका समापन रामधाम अयोध्या में रामलला के दर्शन के साथ किए जाने की बात कही गई है।
यात्रा को लेकर दिग्विजय सिंह ने कहा कि यह यात्रा धर्म, आस्था और सामाजिक सद्भाव के उद्देश्य से निकाली जा रही है। उन्होंने सनातन परंपरा में आस्था रखने वाले लोगों से यात्रा में शामिल होने का आह्वान किया है।
उन्होंने यात्रा के निमंत्रण के साथ “जय सियाराम” और “यतो धर्मस्ततो जया” का संदेश भी दिया है।
विजयादशमी के दिन महाकाल की नगरी उज्जैन से शुरू होकर अयोध्या तक पहुंचने वाली इस यात्रा को धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक सद्भाव से जोड़कर देखा जा रहा है। यात्रा को लेकर आयोजकों की ओर से आगामी दिनों में मार्ग, पड़ाव और अन्य कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी जारी किए जाने की संभावना है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment