इंदौर। पलासिया थाना क्षेत्र में 31 अगस्त की रात उज्जैन निवासी अनमोल वर्मा से मोबाइल लूटने के मामले में पुलिस मुख्य आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। सूत्रों के मुताबिक खजराना निवासी अयाज पिता वारिस पठान ने वारदात को अंजाम दिया था। अयाज पर पहले से लूट के कई मामले दर्ज हैं और उसके ईरानी गैंग से जुड़े होने की जानकारी पुलिस को मिली है।वारदात इंद्रदेव महादेव मंदिर इलाके में हुई थी। अनमोल वर्मा मोबाइल लूट की शिकायत लेकर पलासिया थाने पहुंचे थे। पुलिस ने तत्काल एफआईआर दर्ज करने के बजाय शिकायती आवेदन लिया था। इससे पहले आरोपी तुकोगंज इलाके में एक होटल कर्मचारी का मोबाइल भी लूटकर आए थे।बायपास पर तलाश करती रही पुलिस, लोकेशन से खजराना पहुंची-शुरुआत में पुलिस आरोपियों की तलाश बायपास क्षेत्र में करती रही। मोबाइल लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज की जांच में पुलिस को आरोपी के खजराना इलाके का रहने वाला होने की जानकारी मिली। इसके बाद जांच का फोकस खजराना पर किया गया।
सीएम के परिचित का मोबाइल लूटने वाले के घर पुलिस:आरोपी फरार, रिश्तेदार को पूछताछ के लिए उठाया