महाकाल धाम के मकान में बनाकर रखा था बंधक -हनीट्रेप गर्ल गिरफ्त से दूर, गैंग से बरामद हुई कार

उज्जैन। हनीट्रेप के जाल में फंसाकर युवक के परिजनों से 10 लाख की फिरौती वसूलने वाली गर्ल गिरफ्त में नहीं आ सकी। उसकी गैंग के सदस्यों से अपहरण, ब्लैकमेलिंग और फिरौती में प्रयुक्त एक कार ओर बरामद कर ली गई। शनिवार को पुलिस युवक को एक दिन तक बंधक बनाकर रखे मकान तक भी पहुंची, जो किराये पर लिया गया था।
नरवर के रहने वाले हैदर पटेल से इंस्टाग्राम पर दोस्ती करने के बाद भोपाल की रहने वाली अंजली ठाकुर ने 18 जुलाई को अपनी गैंग के साथ मिलकर तपोभूमि चौराहा के पास से अपहरण कर लिया था। उसका अश्लील वीडियो बनाया गया था और एक दिन तक बंधक बनाकर रखा था। गैंग ने 50 लाख की फिरौती मांगी थी, 26 लाख में बात तय कर 10 लाख नगद लिये थे, 16 लाख के एवज में हैदर की आई-10 कार, सोने की चैन, घडी रख ली थी। गैंग के बंधन से रिहा होने के बाद हैदर ने 20 जुलाई को नानाखेड़ा पुलिस को शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने गैंग से जुड़े 10 आरोपियों लोकेश पिता राजेश शर्मा पंवासा, राजपाल पिता जालमसिंह राठौड़ ग्राम जहांगीरपुर इंगोरिया, पंकज पिता गजानंद बमोरिया अवंतिपुरा, यशवंत पिता जगदीश देवड़ा, आर्यन पिता मुकेश राठौर तिरुपतिधाम, लखन पिता नारायणसिंह पंवार ग्राम पिपलिया डाबी उन्हेल, इदरीश पिता दिलीप पटेल नरवर, इमरान उर्फ राजा पिता खाजू पटेल, जयसिंह पिता अजबसिंह चौहान निवासी बदरखां और आयुष पिता दिनेश जाटवा निवासी भैरूनाला उज्जैन को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है। गिरफ्त में आने पर 5 लाख रूपये, फरियादी की कार और बोलेरो जप्त कर ली थी। पूछताछ में शनिवार को एक कार ओर जप्त की गई। एसआई हेमंतसिंह जादौन ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ कर बंधक बनाने वाली जगह का पता लगाया गया। गैंग के मुख्य आरोपी दंबग हिन्दू सेना चलाने वाले लोकेश शर्मा ने बताया कि उसने पंवासा क्षेत्र में बन रही महाकाल धाम कालोनी में किराये से मकान लिया है। वहीं पर हैदर को रखा गया था। शनिवार को पुलिस ने महाकाल धाम कालोनी पहुंचकर मकान की तस्दीक की। इस बात का पता लगाया जा रहा है कि मकान किराये से देने वाले ने पुलिस को किरायदार की सूचना दी है या नहीं। एसआई जादौन के अनुसार गैंग में शामिल अंजली ठाकुर भोपाल और दीपक राजपूत पंवासा गिरफ्त में नहीं आ सके है। उनकी तलाश में एक टीम उनके ठिकानों पर दबिश दे रही है। रविवार को गिरफ्त में आये 10 आरोपियो का रिमांड खत्म होने पर उन्हे न्यायालय में पेश किया जायेगा।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment