पुलिस के सामने बदमाश ने रील बनाई: लिखा- जेल से सिस्टम चलाएंगे; आरोपी पुलिस रिमांड पर

इंदौरद्वारकापुरी इलाके के हिस्ट्रीशीटर और ड्रग माफिया चेतननाथ का एक वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर सामने आया है। सोमवार को राजेंद्र नगर पुलिस अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त के पुराने मामले में उसे प्रोडक्शन वारंट पर लेने जिला कोर्ट पहुंची थी। इसी दौरान उसके परिवारवालों ने पुलिसकर्मियों के सामने ही उसकी रील बनाई। बाद में रील को उसके भतीजे के अकाउंट से धमकी भरे कैप्शन के साथ पोस्ट किया गया।रील में कहा- जेल से ही पूरा सिस्टम चलाते हैं-वायरल रील में एक ऑडियो लगाया गया है। जिसमें कहा जा रहा है कि पुलिस उन्हें गिरफ्तार करती है और छोड़ देती है। वह जेल के अंदर से ही पूरा सिस्टम चलाने की बात भी कहता है। यह वीडियो कोर्ट परिसर में पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में बनाया गया था।अवैध हथियार मामले में 2 दिन का रिमांड-राजेंद्र नगर पुलिस सोमवार को अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त के मामले में चेतननाथ का प्रोडक्शन वारंट लेने जिला कोर्ट पहुंची थी। पेशी के दौरान उसकी बहन सीमा नाथ भी उससे मिलने कोर्ट पहुंची थी। इसी दौरान परिवार वालों ने पुलिसकर्मियों के सामने चेतननाथ का वीडियो बना लिया।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment