पुरानी रंजीश में रास्ता रोक युवक से मारपीट:पुलिस कर रही आरोपी की तलाश

उज्जैन। गणेश टेकरी पटेल नगर में रहने वाला रवि पिता नंदलाल सूर्यवंशी रविवार रात घर लौट रहा था। पटेल नगर में राजू सपरेटा की दुकान के सामने उसे क्षेत्र के रहने वाले कृष्णा ने रोका और मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। रवि सूर्यवंशी ने चिमनगंज थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और बताया कि कृष्णा से पूर्व में विवाद हुआ था उसी रंजीश में रास्ता रोक मारपीट की है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment