पिलामोजक व अफलन से उड़द फसल पर ट्रेक्टर चलाकर किया नष्ट:कांग्रेस की मुआवजे की मांग

ल्हारगढ़।नगर के नारायणगढ़ मार्ग स्थित एजाज हुसैन ने अपनी तीन बीघा में बोई गई उड़द की फसल पर गुरुवार को प्रातः 9,30 बजे ट्रेक्टर से हॉक कर उसे नष्ट कर दिया। किसान एजाज ने कहा कि मैने तीन बीघा में उड़द की फसल बोई थी इस पर पिलामोजक नामक बीमारी एवं अफलन से इसको ट्रेक्टर से नष्ट किया खाद,बीज,निदाई,गुड़ाई पर 25 से 30 हजार रुपये खर्च हुवे।17 बीघा में सोयाबीन की बुआई कर रखी है उस पर भी पिलामेजेक की आने की पूरी संभावना है हम वैसे ही आर्थिक संकट से जूझ रहे है ऊपर से यह आफत आई सरकार हमे बीमा एवं मुआवजा तत्काल दे।
                                                                   अनुविभागीय अधिकारी से चर्चा कर मुआवजे की मांग-किसान की सूचना पर मौके पहुंचे जिला कांग्रेस के महासचिव अनिल शर्मा ने खेत पर से ही अनुविभागीय अधिकारी स्वाती जी तिवारी से चर्चा कर उड़द की फसल पर पिलामोजक व अफलन की स्थिति से अवगत करवाकर किसान एजाज हुसैन की फसल का परीक्षण कर पर्याप्त मुआवजा व बीमे की राशि दिए जाने की मांग की।इस पर से अनुविभागीय अधिकारी स्वाति जी तिवारी ने कृषि विभाग के अधिकारियों व कस्बा पटवारी को भेजकर खराब हुई फसल को देखने की बात की है।शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में उड़द,सोयाबीन, मुंगफली सहित अन्य फसलों पर पिलामोजक व अफलन की स्थिति निर्मित होरही है प्रशासन पटवारीयो के माध्यम से ऐसे गांवों व किसानों को चिन्हित कर बीमा एवं मुआवजा दिलाये।इस मौके पर जिला कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष लियाक़त मेव,नगर कांग्रेस अध्यक्ष कोहिनूर मेव,कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भेरूपप्पू गुर्जर, एहसान भाई आदि मौजूद थे।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment