पांचवी सवारी में कम रहा वारदतों का ग्राफ,सवारी में उत्कृष्ट कार्य पर पुलिसकर्मियों का सम्मान…

उज्जैन। सोमवार को बाबा महाकाल की पांचवी सवारी निकाली गई। श्रद्धालुओं की संख्या भी कम रही लेकिन आस्था का सैलाब दिखाई दिया। इस बीच सवारी में श्रद्धालुओं के साथ वारदात होने के मामले भी कम सामने आये।
महाकाल मंदिर से निकली वाली बाबा महाकाल की सवारी का मार्ग 2 थाना क्षेत्र के बीच से गुजरता है। पिछली चार सवारी के दौरान दर्जनों श्रद्धालुओं के पर्स, मोबाइल और चेन चोरी के मामले सामने आये थे। पांचवी सवारी में वारदातों को ग्राफ कम रहा। खाराकुआ थाना क्षेत्र के मार्ग पर 3 श्रद्धालुओं के मोबाइल चोरी की शिकायत पुलिस के पास पहुंची। वहीं महाकाल थाना क्षेत्र में पांच से छह मोबाइल गुम होने की शिकायत श्रद्धालुओं ने पहुंचकर की। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया था, जिनसे कुछ सामने नहीं आ पाया। रात में कुछ संदिग्धों कोे छोड़ दिया गया, कुछ से पूछताछ जारी है। पिछली चार सवारी के दौरान पुलिस ने वारदात के लिये बाहर से कई गैंग की महिला और पुरूषों को पकड़ा था। वहीं महाराष्ट्र के बदमाश को गिरफ्तार कर उसके पास से चौथी सवारी में चोरी की गई चार सोने की चेन और 2 मंगलसूत्र बरामद किये थे। अब पुलिस के लिये आगामी सोमवार को निकलने वाली शाही सवारी चुनौती भरी होगी। शाही सवारी में देशभर से लाखों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होगें। सवारी मार्ग भी 3 थाना क्षेत्रों का होगा।
बाबा महाकाल की पांचवी और भादौ माह की पहली सवारी में  सुरक्षा-व्यवस्था की कमान संभालकर उत्कृष्ट कार्य करने पर पुलिसकर्मियों को एसपी प्रदीप शर्मा द्वारा सम्मान किया गया। नीलकंठ द्वारा प्रशस्ती पत्र सौंपते उन्होने सभी भविष्य में इसी प्रकार निष्ठा और लगन के साथ कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment