ने गांव को बनाया पुलिस छावनी:गंभीरपुरा में पथराव 7 घायल, पुलिस पर हमला

*बुरहानपुर।* धूलकोट क्षेत्र के ग्राम गंभीरपुरा में अवैध शराब पकड़वाने की कथित सूचना को लेकर उपजा शक गुरुवार रात हिंसक बवाल में बदल गया। शक इतना गहराया कि पहले 25-30 लोगों ने शिवा बाबा मेला समिति अध्यक्ष के घर पर पथराव कर दिया, दोनों पक्षों में मारपीट हुई और फिर कानून-व्यवस्था संभालने पहुंची पुलिस भी हमले की चपेट में आ गई।
. शराब किसने पकड़वाई? इसी सवाल ने खड़ा किया बवाल-एक दिन पहले अवैध शराब पकड़े जाने की सूचना आबकारी विभाग तक किसने पहुंचाई, इसी को लेकर विवाद शुरू हुआ। गांव में कुछ लोगों को शक था कि सूचना मेला समिति अध्यक्ष रूप सिंह पंवार ने दी है। रूप सिंह का कहना है कि समिति जरूरत पड़ने पर पुलिस को सूचना देती है, लेकिन इस मामले में उन्होंने कोई शिकायत नहीं की थी। इसी शक पर गुरुवार रात 8 बजे 25-30 लोग एकमत होकर उनके घर पहुंचे। पत्थर चले तो दोनों तरफ के लोग पहुंचे अस्पताल-पथराव और मारपीट में दोनों पक्षों के कुल 7 लोग घायल हुए।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment