निंबोला थाना प्रभारी लाइन अटैच नावरा चौकी प्रभारी को मिला प्रभार

बुरहानपुर। निंबोला थाने में युवकों से मारपीट के आरोप वाले मामले में पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। कार्रवाई के साथ ही निंबोला थाने की कमान भी बदल दी गई है।एसपी आशुतोष बागरी ने बताया कि निंबोला टीआई राहुल कांबले और प्रधान आरक्षक मातादीन कुशवाह को लाइन अटैच कर पुलिस लाइन भेज दिया गया है। वहीं नावरा चौकी प्रभारी अजय सिंह चौहान को निंबोला थाना प्रभारी का प्रभार सौंपा गया है।पूरे घटनाक्रम में सबसे गंभीर पहलू युवकों का यह आरोप है कि उन्होंने विवाद के बाद मदद के लिए डायल-112 को फोन किया था, लेकिन बाद में उन्हें ही थाने ले जाया गया और वहां मारपीट की गई। हालांकि इन आरोपों का पुलिस की ओर से खंडन भी किया गया था।अब वरिष्ठ अधिकारियों की जांच के बाद टीआई और प्रधान आरक्षक को लाइन अटैच किए जाने से मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। फिलहाल यह कार्रवाई विभागीय प्रशासनिक कार्रवाई है। युवकों द्वारा लगाए गए आरोपों में आगे कोई आपराधिक या अन्य विभागीय कार्रवाई होती है या नहीं, इस पर नजर रहेगी।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment