उज्जैन। आगर मालवा जिले के हड़वासा गांव की रहने वाली 10 वर्षीय टीना मालवीय की 7 फरवरी को उपचार के दौरान हुई थी। शिकायत प मौत के मामले में जांच में बडा खुलासा हुआ है। जांच रिपोर्ट में डॉक्टर को दोषी माना गया है। जांच प्रतिवेदन का पुलिस कानूनी परीक्षण कर रही है। डाक्टर के विरूद्ध वैधानिक कार्रवाई की बात कही जा रही है।मामले में परिजनों ने उपचार के दौरान डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया था। मामले में सीएमएचओ द्वारा 2 सदस्यीय जांच दल गठित किया गया था। जांच रिपोर्ट में जिला अस्पताल में पदस्थ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर कमल किशोर सागरिया को लापरवाही का दोषी पाया गया है। रिपोर्ट को आयुक्त स्वास्थ्य सेवाएं भोपाल भेजा गया है।”पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी ने मिडिया को दिए बयान में बताया कि”इस प्रकरण में आवेदक द्वारा थाना कोतवाली पर आवेदन दिया गया था कि मेरी बेटी टीना मालवीय की मृत्यु डॉक्टर की लापरवाही से हुई है। इस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में जांच करवाई गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा गठित दो सदस्यीय टीम ने अपनी जांच में प्रथम दृष्टया चिकित्सक की लापरवाही पाई है। जांच प्रतिवेदन आ चुका है। उस प्रतिवेदन का कानूनी परीक्षण कर, उसमें जो भी वैधानिक कार्रवाई होगी, वो की जाएगी।”