दीपोत्सव कार्यक्रम में झुलसा 12 साल का बच्चा

उज्जैन। क्षिप्रा नदी के घाटों पर गुरूवार देर शाम आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम को भव्य आयोजन किया गया था। 31 लाख दीप एक साथ प्रज्वलित किये गये थे। इस दौरान एक बच्चा झुलस गया। जिसे उपचार के लिये चरक अस्पताल में भर्ती किया गया है।
मक्सीरोड क्षेत्र का रहने वाला 12 वर्षीय मंयक पिता दीपक दवे पांड्याखेड़ी स्थित मणी महेश गुरूकुल संस्था में कक्षा 6 टी का अध्ययन करता है। संस्था की ओर से वह दीपोत्सव कार्यक्रम में पहुंचा था। दीप जलाते समय उसकी धोती में आग लग गई, जिससे वह झुलस गया। बच्चे ने किसी से मोबाइल मांगकर अपने परिजनों को कॉल किया, बच्चे के परिजन पहुंचते उससे पहले कार्यक्रम स्थल से बच्चे को कुछ लोग चरक अस्पताल लेकर पहुंचे, डॉक्टरों ने बच्चे को उपचार के लिये भर्ती किया। उसे अस्पताल लाने वाले छोड़कर चले गये। परिजनों के पहुंचने पर बच्चे ने घटना बताई। इस बीच पुलिस भी अस्पताल पहुंची थी। बच्चे से पूछताछ के बाद लौट गई। झुलसे बच्चे मामा दीपेश त्रिवेदी ने बताया कि मंयक के पैर से कमर तक जलन हो रही है। प्रशासन बच्चे का उपचार किसी निजी अस्पताल में कराये या संस्था के जिम्मेदार उपचार की जिम्मेदारी ले।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment