टाण्डा ।- पुलिस अधीक्षक धार सचिन शर्मा के निर्देशन में एंव अति.पुलिस जगदीश डावर एवं sdop कुक्षी राजीव अग्रवाल(आईपीएस) के नेतृत्व के मार्ग दर्शन मे जिले के समस्त थाना प्रभारीयो को स्थाई वारंटियों की धर पकड करने के निर्देश दिये गये थे। इसी तारतम्य मे थाना प्रभारी टांडा बलदेवसिंह मुझालदा की टीम के द्वारा स्थाई वारंटी सोभान पिता छोटु बघेल जाति भील उम्र 25 साल निवासी खरवाली को थाना टांडा के अपराध क्र 259/2022 धारा 25(बी) आर्म्स एक्ट मे गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना टांडा प्रभारी बलदेवसिह मुजाल्दा,प्रआऱ प्रेमपालसिह चौधरी, रामसिंह सस्तिया, सिदार्थ गोरे, सुनिल पवार का सराहनीय योगदान रहा है ।
थाना टांडा पुलिस ने एक साल से फरार स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार