ठेकेदार पर चाकू से हमला: पुलिस ने निकाला जुलूस, आरोपी को जेल भेजा

इंदौर। खजराना थाना क्षेत्र में आपसी विवाद के बाद एक आरोपी ने गुरुवार को ठेकेदार पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का इलाके में जुलूस निकाला और फिर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं हमले में घायल ठेकेदार की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका आईसीयू में इलाज चल रहा है।खजराना पुलिस के अनुसार घटना तंजीम नगर क्षेत्र की है। यहां रहने वाले मीडियाकर्मी आरिफ बरकाती और ठेकेदार शानू के बीच एक दिन पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। कहासुनी के बाद दोनों अलग हो गए थे। आरोप है कि कुछ देर बाद शानू ने आरिफ के घर के बाहर पहुंचकर उसे अपशब्द कहना शुरू कर दिए।गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का इलाके में जुलूस निकाला और फिर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक दोनों के बीच लंबे समय से रंजिश चली आ रही थी। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें विवाद और हमले की घटना कैद होने की बात कही जा रही है।इसके बाद पुलिस ने इलाके में आरोपी का जुलूस निकाला और लोगों के सामने कार्रवाई की जानकारी दी। बाद में उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया गया।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment