ठगी के आरोपियों की तलाश में पहुंची तेलंगाना पुलिस:खजराना और पलासिया क्षेत्र में की कार्रवाई

इंदौर।साइबर ठगी के एक मामले की जांच में तेलंगाना पुलिस की टीम रविवार सुबह इंदौर पहुंची। टीम सबसे पहले पलासिया स्थित पुलिस कंट्रोल रूम पहुंची, जहां से उन्हें खजराना थाना भेजा गया। बताया जा रहा है कि पुलिस साइबर फ्रॉड से जुड़े आरोपियों की तलाश में आई थी। सूत्रों के अनुसार, इस कार्रवाई में इंदौर और भोपाल से तीन लोगों को हिरासत में लिए जाने की भी चर्चा है।खजराना थाना प्रभारी मनोज सेंधव ने बताया कि रविवार सुबह तेलंगाना पुलिस की एक टीम खजराना थाने पहुंची थी। टीम ने साइबर फ्रॉड से जुड़े एक आरोपी के संबंध में जानकारी जुटाई। कार्रवाई के दौरान खजराना पुलिस भी उनके साथ रही और स्थानीय स्तर पर आरोपी की पहचान कर उसे तेलंगाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। आरोपी कपिल अहीर, तथा तिलक शैवाल है। कपिल मूल रूप से बुहानपुर का रहने वाला है।पुलिस के अनुसार, पकड़ा गया आरोपी मूल रूप से पलासिया थाना क्षेत्र का रहने वाला है, जबकि वर्तमान में वह खजराना चौराहे के पास रह रहा था। तेलंगाना पुलिस ने नियमानुसार थाने में आमद दर्ज कर कार्रवाई की।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment