उज्जैन। शादी का झांसा देकर महिला से 1.27 करोड़ ठगने वाले आरोपी को 3 माह की तलाश के बाद जयपुर के मानसरोवर से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी काफी शातिर है, जो अपना ठिकाना बदलकर महिलाओं को अपने जाल में फंसाता था और शारिरीक संबंध बनोन के बाद उनसे रूपये ऐंठ लेता था।
माधवनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने 13 मई को शिकायती आवेदन देकर बताया था कि उसकी कुछ माह पहले आटो में मनीष पिता तीरथदास 36 साल निवासी मानसरोवर जयपुर राजस्थान से मुलाकात हुई थी। बातों में उसने मोबाइल नम्बर ले लिया था। बातचीत के दौरान उसने शादी का विश्वास दिलाया और अनैतिक कृत्य किया, यहीं नहीं उसने अलग-अगल समय पर करीब 1.27 करोड़ रूपये भी ले लिये। मार्च 2006 में शादी से इंकार कर दिया। मामला गंभीर होने पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया। माधवनगर थाना प्रभारी गजेन्द्र पचौरिया ने बताया कि आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी। सूचना मिलने पर एक टीम राजस्थान के जयपुर स्थित मानसरोवर भेजी गई, जहां से उसे गिरफ्तार कर उज्जैन लाया गया। रिमांड अवधि के दौरान उससे महिला का झांसा देकर की गई आॅनलाइन शॉपिंग का सामान, 2 मंहगे मोबाइल, नगद राशि बरामद की गई है। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी पूर्व में भी कई महिलाओं को झांसा देकर अपने जाल में फंसा चुका है। उसने धार की एक युवती को अहमदाबाद में पत्नी बनाकर रखा है। लिम्बाहेड़ा में महिला को जाल में फंसा रखा है। कुछ ओर महिलाओं की जानकारी भी सामने आई है। जिनके साथ झांसेबाजी कर उनका शोषण किया और पैसे ऐंठे है। गुरूवार को पूरे मामले का एसपी प्रदीप शर्मा द्वारा खुलासा किया।
ठिकाने बदलकर लेता था किराये का मकान
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि उज्जैन की महिला से मुलाकत करने के दौरान आरोपी ने देवास में किराये का मकान लेकर ठिकाना बना रखा था। मिलने के बाद खुद को बिजनेसमेन बताया था। ऐसे ही अलग-अलग शहरों में महिलाओं को अपने जाल में फंसाने के लिये उसने अपना ठिकाना बदला था। उसे बरामद किये गये मोबाइल से अन्य महिलाओं की जानकारी पुलिस के सामने आई है। आरोपी के शौक काफी मंहगे है।
ऊंचे घरानों की महिला का रखा था नजर
बताया जा रहा है कि आरोपी खुद तलाकशुदा है और ऊंचे घरानों की महिलाओं पर नजर रखा है। बातचीत के दौरान उसे महिला पैसे वाली होना सामने आती थी तो वह संपर्क बढ़ाना शुरू कर देता था। वह तलाशशुदा महिलाओं को अपने जाल में फंसाता था, ताकि महिला उस पर आसानी से विश्वास कर लें। जबकि आरोपी की मां राजस्थान स्थित जयपुर में रहकर घरों में बर्तन मांझने का काम करती है। आरोपी अधिकांश समय घर से बाहर ही रहता था।
जयपुर के मानसरोवर से हिरासत में आया आरोपी… शादी का झांसा देकर महिला से ठगे 1.27 करोड़