दुर्घटना मे युवक की मौत के बाद थाने पर लाया गया ट्रैक्टर गायब होने से ग्रामीणों में आक्रोश

नीमच । जिले के जावद थाना क्षेत्र के जावद-सुवाखेड़ा मार्ग पर बुधवार शाम ट्रैक्टर से दुर्घटना में युवक की मौत के बाद ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ गया l गुरुवार सुबह  आक्रोशित ग्रामीणों ने जावद थाने के बाहर  चक्काजाम कर दिया। सड़क पर धरने पर बैठे गुस्साए लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सीधे-सीधे पुलिस पर लापरवाही और मिलीभगत के गंभीर आरोप जड़ दिए।
  बुधवार शाम हुए सड़क हादसे में  सुवाखेड़ा निवासी 26 वर्षीय शादीशुदा युवक राहुल पिता जगदीश प्रजापत की एक सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई थी ।ग्रामीणों का आरोप-  ट्रैक्टर स्कूल के पास सड़क पर बिना रेडियम और बिना लाइट के खड़ा था। ट्रैक्टर पर काले रंग का तिरपाल  ढका हुआ थाl जिससे हुई दुर्घटना में युवक की मौत हुई पुलिस दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर को व्यक्ति में लेकर थाने ले गई थी लेकिन सुबह थाने से ट्रैक्टर गायब मिला जिसके बाद ग्रामीणों में आक्रोश प्राप्त हो गया। चक्का जाम कर रहे ग्रामीणों को  कार्रवाई के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment