चौड़ीकरण मार्गों पर जलभराव की स्थिति में निगम अमला अलर्ट रहे – आयुक्त अभिलाष मिश्रा बारिश के दौरान हनुमान नाका से हरिफाटक मार्ग तक चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण, शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश

उज्जैन। नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने सोमवार को बारिश के दौरान हनुमान नाका से हरिफाटक ब्रिज मार्ग तक चल रहे चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया। 400 मीटर लंबाई एवं 18 मीटर चौड़ाई वाले इस मार्ग का निर्माण कार्य प्रगति पर है। मार्ग के दोनों ओर नाली निर्माण, विद्युत पोल स्थानांतरण तथा पेयजल पाइपलाइन का कार्य किया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने हनुमान नाका चौराहे की मार्किंग एवं शेष नाली निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने वर्षाकाल को देखते हुए सभी जोनल अधिकारियों, उपयंत्रियों एवं सहायक यंत्रियों को अलर्ट मोड में रहने तथा जलभराव, मलबा हटाने एवं नालियों की सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर उपयंत्री गायत्री प्रसाद देहरिया, आर्किटेक्ट आकाशजी एवं संबंधित एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment