टोंक खुर्द। शासन की योजना से वृद्धा पेंशन लागू की गई वृद्ध लोगों को बुढ़ापे का सहारा लेकिन चार माह से वृद्धा पेंशन नहीं मिलने के कारण वृद्ध लोग परेशान हो चुके हैं।उनका गुजारा पेट पालन मे बड़ी कठिनाई का सामना भुगतना पड़ रहा है।उक्त वृद्धा पेंशन की राशि उनके बैंक अकाउंट खातो में नहीं आ रही है इससे परेशान हो चुके हैं। एक दूसरे वृद्ध व्यक्ति चौराहा पर बैठकर चर्चा करते हैं कि। पेंशन की राशि नहीं आ रही है बड़ा टेंशन है। एवं बड़ी चिंता का विषय बन चुका है।वृद्ध बद्री लाल चौधरी,हकीम बाबा,छीतू सरकार, दूल्हे सिंह गालोदिया,बाबू चाचा,रजाक शाह आदि बड़ी संख्या, में शासन से मांग की है कि रुकी हुई राशि हमारे बैंक अकाउंट खातो में डाली जाए। इससे हमारा पेट पालन पोषण का गुजारा हो सके एवं राहत मिले।
चार माह से वृद्धा पेंशन नहीं मिलने के कारण वृद्ध लोग परेशान