घोड़ी को पीटने और जबरन नचाने वालों पर वायरल वीडियो के आधार पर 4 लोगों पर प्रकरण दर्ज

इंदौर। नृसिंह बाजार चौराहे के पास घोड़ी को डंडे से पीटने और जबरन नचाने के वायरल वीडियो मामले में पंढरीनाथ पुलिस ने कार्रवाई की है। शनिवार रात पशु कल्याण संस्था की शिकायत पर चार आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता और लापरवाही से जीवन को खतरे में डालने की धाराओं में दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए हैं।पुलिस के अनुसार, पशु कल्याण संस्था के अध्यक्ष प्रियांशु जैन की शिकायत पर घोड़ी को डंडे से पीटने के मामले में शब्बीर और शूटर निवासी इकबाल कॉलोनी के खिलाफ पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 11(1) और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 125 के तहत केस दर्ज किया गया है। वायरल वीडियो में घोड़ी को सड़क पर जबरन नचाने के मामले में वसीम खान निवासी मदीना नगर और रियाज निवासी बड़वाली चौकी के खिलाफ भी इन्हीं धाराओं में मामला दर्ज किया है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment