घर में सोए व्यक्ति के कान से सोने के झेले खींचे :बदमाशों की तलाश में पुलिस

नीमच।जिले के मनासा थानान्तर्गत आने वाले ग्राम मालखेड़ा में बीती रात चार अज्ञात बदमाशों ने 50 वर्षीय सूरजमल बजारा के घर में बेखोफ प्रवेश किया व घर के हॉल में सो रहे सरजमल बजारा के कान से सोने के झेले खींचकर फरार हो गए। कान से डोले खींचने के कारण सूरजमल के कान कट गये और खून बह निकला। तुरंत परिजनों ने सूरजमल को चिकित्सालय ले जाकर उपचार कराया व उसके बाद सूरजमल ने मनासा थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला जांच में लेकर बदमाशों की तलाश प्रारम्भ कर दी है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment