गुणमाला कंकरेचा उज्जैन की पुण्यतिथि पर विविध आहार सामग्री से गौ-श्वान-पंछी सेवा

महिदपुर। धमार्नुरागी-धर्मनिष्ठ-मृदुभाषी समाजसेविका-जीवदया प्रेमी-स्व.श्रीमती गुणमाला देवी धर्मपत्नी स्व.श्री सुगनचंद कंकरेचा जैन उज्जैन की द्वितीय पुण्यतिथि पर पुण्यशाली कंकरेचा परिवार उज्जैन के द्वारा श्री आदिनाथ ग्रुप महिदपुर के माध्यम से श्री गोपाल गौशाला झारडा कटन पर गौ माता को सर्वप्रथम तीन महामंत्र नवकार सुनाकर आहार सामग्री पशु आहार-हरा चारा – गेहूं की शुद्ध घी से चुपड़ी रोटी-आम- तरबूज-खरबूज-केला-ककड़ी-हरा धनिया- चवला फली से आहार कराया गया।
श्वानों को गेहूं की रोटी से आहार एवं पक्षियों को ज्वार दाने से आहार कराया गया।श्री आदिनाथ ग्रुप के चमन सोनी ने बताया कि जिस पुण्यात्मा की पुण्यतिथि पर जो गौ सेवा का कार्य किया जाता है जो आत्मा जी विदेह क्षेत्र में रहती है।उस आत्मा को आनंद भाव की अनुभूति होती है।घर परिवार में सुख शांति समृद्धि एवं पुण्य के उपार्जन का लाभ प्राप्त होता है।उज्जैन से पधारकर महिदपुर में जो जीवदया का गौ सेवा का अनुमोदनीय-अनुकरणीय-सराहनीय कार्य पुण्यशाली कंकरेचा परिवार के द्वारा किया गया उसकी आदिनाथ ग्रुप महिदपुर के द्वारा बहुत-बहुत अनुमोदना अनुमोदना की गई। संपूर्ण आयोजन के लाभार्थी राजेंद्र-अर्चना, सिद्धार्थ-अमीषा, आदित्य ऐवंत एवं समस्त कंकरेचा परिवार उज्जैन रहे।श्री आदिनाथ ग्रुप महिदपुर की ओर से शाल-माला-श्रीफल से लाभार्थी परिवार के श्री राजेन्द्र-अर्चना मास्टर ऐवंत का बहुमान जवाहर डोसी पीयूष,निलेश सोगानी,संजय सोनगरा,निलेश बच्छावत, पुखराज लुणावत,अंकुर मेहता,हर्ष गंधी, संयम कासलीवाल,अमन नाबरिया,अनंत डोसी,उज्जवल मेहता,मलय बोहरा,तिथि सोनगरा ने किया।लाभार्थी परिवार के राजेन्द्र कंकरेचा ने आदिनाथ ग्रुप के द्वारा गौ माता की आहार सामग्री की सुंदर व्यवस्था एवं सुव्यवस्थित संचालन समय-समय के मौसम एवं ऋतु के हिसाब से गौ माता को उनके आहार सामग्री उच्च श्रेणी स्तर की उपलब्ध कराकर जो गौ सेवा की जाती है।गौ माता के प्रति स्नेह-प्रेम-वात्सल्य एवं समर्पण भाव रखने वाले आदिनाथ ग्रुप के ऊजार्वान सक्रिय सदस्यों की गौ सेवा के इस अनुमोदनीय-सराहनीय-प्रशंसनीय कार्य की पूरे आदिनाथ ग्रुप की कंकरेचा परिवार उज्जैन खूब-खूब अनुमोदना अनुमोदना करते हुए आभार व्यक्त करता है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment