गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य करते कैमरे में दिखा युवक -हिन्दूवादी संगठन ने ज्ञापन सौंप की सख्त कार्रवाई मांग

उज्जैन। गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य की घटना सीसीटीवी में दिखाई देने पर हिन्दूवादी संगठन का आक्रोश फूट पड़ा। दर्जनों की संख्या में संगठन से जुड़े सदस्य नीलगंगा थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुये ज्ञापन सौंपा।
बताया जा रहा है कि हिन्दूवादी संगठन को सीसीटीवी कैमरे का फुटेज मिला था, जिसमें एक अज्ञात युवक द्वारा गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया जा रहा था। उक्त फुटेज अंबर कालोनी क्षेत्र का होना सामने आने पर हिन्दूवादी संगठन में आक्रोश फैल गया। म.प्र. युवा शिव सेना गौ रक्षा न्यास के अध्यक्ष मनीषसिंह चौहान, हिन्दूवादी नेता रूपेश ठाकुर सहित अन्य हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता नीलगंगा थाने पहुंचे और फुटेज में दिखाई दे रहे युवक की पहचान कर उसके  खिलाफ सख्त कार्रवाई को लेकर ज्ञापन सौंपा। संगठन के सदस्यों ने मांग रखी कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसका मकान तोड़ा जाये। उनका कहना था कि हिन्दू संप्रदाय में गाय माता है, जिसकी पूजा की जाती है। घटना से उनकी आस्था को ठेस पहुंची है। गौमाता में देवी-देवताओं का वास होता है। पुलिस ने मामले में निष्पक्ष कार्रवाई कर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कहीं है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment