गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट कॉटेज में भीषण आग लगी, दो पर्यटक  बाल-बाल बचे

मंदसौर। गांधीसागर नंबर 8 पर स्थित फॉरेस्ट फेस्टिवल रिसॉर्ट से एक बड़ी खबर सामने आई है।आज सुबह करीब 7:00 बजे रिसॉर्ट के एक कॉटेज में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे पूरा कॉटेज जलकर खाक हो गया। गनीमत रही कि कॉटेज में ठहरे एक महिला और पुरुष समय रहते सुरक्षित बाहर निकल गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना गांधीसागर की डायल 112(FRV) तुरंत मौके पर पहुंची। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता लगाया जा रहा है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment