खाचरोद जेल से फरार विचाराधीन कैदी को खारवा चौकी पुलिस ने किया गिरफ्तार

आलोट – गत दिनांक 25.12.2025 को खाचरोद जेल से तीन विचाराधीन कैदी गोपाल पिता बापूलाल कीर, गोविंदराम पिता आशाराम एवं नारायण पिता भेरुलाल जाट फरार हो गये, जिनके विरुद्ध थाना खाचरोद पर अपराध क्रमांक 529/25 धारा 262 बीएनएस के अंतर्गत पंजीबद्ध किया गया । उक्त प्रकरण में फरार आरोपीगणों की गिरफ्तारी हेतु  पुलिस अधीक्षक जिला उज्जैन के द्वारा 5000 रुपये की ईनाम उद्घोषणा भी जारी की गई ।             उक्त घटना में फरार आरोपीगणों की गिरफ्तारी हेतु  पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार (भा.पु.से.) द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय(ग्रामीण) विवेक कुमार लाल के निर्देशन में जिले के समस्त थानों की टीमों को लगाया गया था । उक्त निर्देशों के पालन में  एसडीओपी आलोट पल्लवी गौड़ के मार्गदर्शन में आज दिनांक 11.07.2026 को खारवा चौकी थाना ताल की पुलिस टीम को फरार आरोपी गोपाल पिता बापूलाल कीर को अवैध हथियार के साथ चौकी क्षेत्र के दौलतगंज के पास मंडावल रोड़ पर घुमते हुए पाये जाने की मुखबीर सूचना मिली जिसपर कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम के द्वारा आऱोपी गोपाल पिता बापूलाल कीर को अवैध धारदार तलवार के साथ गिरफ्तार किया गया ।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment