काले हिरण के कुनबे में जन्मा सफेद बच्चा:देखने को उमड़ रही दर्शकों की भीड़

इंदौर। कमला नेहरू प्राणि संग्रहालय (जू) में इन दिनों एक ऐसा नजारा देखने को मिल रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। यहां काले हिरण के कुनबे में एक दुर्लभ सफेद रंग के बच्चे का जन्म हुआ ।महज 4-5 दिन का यह नन्हा हिरण पूरी तरह स्वस्थ है। इस सफेद बच्चे को देखने के लिए चिड़ियाघर में दर्शकों की भीड़ उमड़ रही है। खास बात यह है कि इसकी आंखें गुलाबी हैं।आमतौर पर काले हिरणों के बच्चे भूरे या काले रंग के होते हैं, लेकिन इस बच्चे का पूरा फर दूध जैसा सफेद है और इसकी आंखें गुलाबी हैं। जू प्रशासन के मुताबिक, यह बेहद दुर्लभ घटना है, जो इंदौर के चिड़ियाघर में हुई है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment