इंदौर।इंदौर के पंढरीनाथ इलाके में गुरुवार रात एक कलेक्शन एजेंट से करीब 30 लाख रुपए की लूट हो गई। एक्टिवा सवार दो बदमाशों ने पैसों से भरा बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए।बैग में बर्तन व्यापारियों का कलेक्शन रखा हुआ था।जानकारी के मुताबिक, रात करीब साढ़े आठ बजे कलेक्शन एजेंट मुकेश अग्रवाल बर्तन बाजार और मोहनपुरा क्षेत्र के व्यापारियों से वसूली कर लौट रहा था। इसी दौरान एक्टिवा सवार दो बदमाशों ने उसे रोका, धमकाया और हाथ से बैग छीनकर फरार हो गए।
कलेक्शन एजेंट से 30 लाख की लूट, दो बदमाश बैग छीनकर भागे; 3 थानों की पुलिस जांच में जुटी