करंट का झटका लगते ही कृषक की गिरने से मौत ,तापमान में आई कमी

उज्जैन। ग्राम दोंता जागीर में रहने वाला कृषक धन्नालाल पिता दत्ताजी 50 साल गुरूवार शाम अपने खेत पर गया था। जहां पानी की मोटर चालू करते समय खुले तारों से करंट का जोरदार झटका लगा और गिर गया। जमीन पर फर्शी रखी थी, जिसका एक सिरा सिर में लगा और खून बहने लगा। परिवार उन्हे उपचार के लिये चरक अस्पताल लाया, लेकिन चोंट गहरी और करंट का झटका जोरदार लगने से उनकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों ने शव को पोस्टमार्टम कक्ष में रखा है। कोतवाली थाना पुलिस को सूचना दी गई है। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम कराया जायेगा।
। मानसून की दस्तक से पहले हवा की गति 10 से 12 किलोमीटर प्रतिघंटा हो गई है। जिसके चलते तापमान में गिरावट आ रही है। गुरूवार को अधिकतम 38 डिग्र्री दर्ज किया गया। इससे पहले बुधवार-गुरूवार न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री रहा था। हवा की गति बढ़ने और तापमान में गिरावट आने पर गर्मी से राहत मिली है, लेकिन उमस बढ़ गई है। गुरूवार को आसमान में बादल भी छाये लेकिन कुछ देर बाद धूप निकल आई। माना जा रहा है कि मानूसन के सक्रिय होने से पहले प्री मानसून की बारिश हो सकती है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment