उज्जैन। मादक पदार्थ ड्रग्स के साथ एक्सप्रेस ट्रेन में सवार युवक को सर्चिंग के बाद आरपीएफ की टीम ने पकड़ा तो उसके पास से पिट्टू बेग में छुपाकर रखी 10 लाख कीमत की एमडी ड्रग्स बरामद हो गई। युवक को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरों इंदौर के सुपुर्द किया गया है।
आरपीएफ निरीक्षक नरेन्द्र यादव ने बताया कि इंदौर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरों से इनपुट मिला था कि जयपुर-मनारगुडी एक्सप्रेस में युवक मादक पदार्थ के साथ यात्रा कर रहा है। ट्रेन के उज्जैन स्टेशन पहुंचते ही एएसआई साजिद हुसैन, प्रधान आरक्षक मुख्तारसिंह, महेन्द्रसिंह, राजाराम यादव, कमलसिंह और आरक्षक आशीष मारवाल के साथ सर्चिंग शुरू की गई। ट्रेन के एस-1 कोच में संदिग्ध युवक दिखाई दिया, जिसके पास पिट्टू बैग था। उसे हिरासत में लिया गया और बेग की तलाशी ली गई। जिसमें से 10 लाख कीमत की 80 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हो गई। युवक को आरपीएफ पोस्ट लाया गया और पूछताछ की गई। उसका नाम राजू पिता भंवरलाल विश्नोई निवासी ग्राम पीथावास जिला जोधपुर होना बताया पाया गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह कोटा से हैदराबाद की यात्रा कर रहा था। भोपाल पहुंचकर उसे ट्रेन बदलना थी। वह ड्रग्स सप्लाय का काम करता है। पहली बार गिरफ्त में आया है। दक्षिण भारत में ड्रग्स की अच्छी कीमत मिलती है। निरीक्षक यादव के अनुसार युवक के हिरासत मे आने पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरों इंदौर को सूचना दी गई। उसे पूछताछ के लिये इंदौर ले जाया गया है।
एक्सप्रेस ट्रेन में सवार युवक के बेग से मिली ड्रग्स -एनसीबी इंटपुट मिलने पर आरपीएफ ने पकड़ा