ईरान के परमाणु ठिकानों के पास हमला:; जवाब में ईरान ने अमेरिकी सैनिक अड्डों पर अटैक किया

तेल अवीव/तेहरान।ईरान ने अमेरिका पर बुशहर परमाणु बिजली फैसिलिटी के पास हवाई हमला करने का आरोप लगाया है। अल जजीरा के मुताबिक यह हमला दोपहर करीब 12 बजे हुआ। वहीं, न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक अमेरिका ने पिछले 2 दिनों में ईरान के 170 से ज्यादा सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन दागे हैं।अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के मुताबिक, हमलों में एयर डिफेंस सिस्टम, ड्रोन और मिसाइल भंडार, सैन्य स्पीड बोट और होर्मुज स्ट्रेट के पास तटीय इलाकों में मौजूद सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया।जवाब में ईरान बताया कि उसने कतर, कुवैत और बहरीन में अमेरिका के सैनिक अड्डों पर ड्रोन हमले किए हैं। ईरानी सेना के मुताबिक, हमलों में कुवैत के पैट्रियट मिसाइल सिस्टम, कतर के अर्ली वॉर्निंग सैटेलाइट एंटीना और बहरीन में अमेरिकी सेना के फ्यूल टैंक को निशाना बनाया गया।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment