बेंगलुरु। बेंगलुरु में येलाहंका के पास एक रेजिडेंशियल स्कूल के फिजिकल एजुकेशन टीचर (PT टीचर) पर आरोप है कि उसने 12 साल के बच्चे की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी।यह घटना बागलूर के कदयारप्पनाहल्ली गांव में स्टर्लिंग इंग्लिश रेजिडेंशियल स्कूल में हुई। बच्चे के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने टीचर नारायण के खिलाफ BNS की धारा के तहत मामला दर्ज किया है।बच्चे के पिता ने PT टीचर पर आरोप लगाया कि नारायण ने लोहे की रॉड से उनके बेटे को मारा और उसकी गर्दन मोड़ दी, जिससे उसकी मौत हो गई। 12 साल के बच्चे की मौत के बाद बुधवार को स्कूल में बच्चे के माता-पिता और रिश्तेदारों ने विरोध-प्रदर्शन किया।सुबेदारपाल्या के रहने वाले बच्चे के पिता ने मीडिया को बताया कि स्कूल प्रशासन ने उन्हें सुबह करीब 6 बजे फोन करके बताया कि बच्चा बीमार पड़ गया है और उसे पास के अस्पताल ले जाया गया ।
बेंगलुरु में गर्दन मरोड़कर 12 साल के बच्चे की हत्या: स्कूल के PT टीचरपर आरोप