ईरान-अमेरिका में पीस डील की शर्तों को लेकर आज की बातचीत रद्द: नहीं जाएंगे जेडी वेंस

वॉशिंगटन डीसी/तेहरान।अमेरिका और ईरान के बीच फ्रांस में कल पीस डील साइन हुई थी। दोनों देशों ने तय किया था कि वे 19 जून से डील की शर्तों को लेकर बातचीत करेंगे। इसके लिए अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को स्विट्जरलैंड जाना था। लेकिन अब यह यात्रा रद्द हो गई है।

द गार्डियन की रिपोर्ट के मुताबिक फैसला इतने आखिरी समय हुआ कि वेंस का स्टाफ और उनके साथ जाने वाले पत्रकारों का ग्रुप एयरपोर्ट पहुंच चुका था। वहीं, व्हाइट हाउस के दर्जनों अफसर और कई विदेशी मीडियाकर्मी पहले से ही स्विट्जरलैंड में मौजूद थे।अमेरिकी मीडिया  की  रिपोर्ट के मुताबिक, वेंस की स्विट्जरलैंड यात्रा टलने के पीछे लेबनान को लेकर ईरान की मांगें वजह हो सकती हैं।दरअसल शांति समझौते में सभी मोर्चों पर लड़ाई खत्म करने की बात कही गई थी। इसमें लेबनान में जारी जंग भी शामिल है। लेकिन इजराइल के लेबनान पर लगातार हमले आगे की बातचीत में मतभेद पैदा कर रहे हैं।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment