अवैध गतिविधि मे संलिप्त फरार आरोपी बदमाश को गिरफ्तार कर भेजा जेल

खंडवा। पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था बनाये रखने लगातार गुंडा बदमाश, निगरानी बदमाश को चैक कर, गंभीर अपराध, अवैध गतिविधि मे संलिप्त व्यक्ति, फरार आरोपी कि गरफ़्तारी सुनिश्चित कर सख्त कार्यवाही कि जा रही है।इस क्रम मे चौकी बीड़ थाना मुंदी पुलिस टीम द्वारा निगरानी, गुंडा बदमाश एवं जिला बदल बदमाश चैकिंग करते बदमाश दिनेश उर्फ़ पप्पू पिता गणेश कुनबी उम्र 40 साल निवासी बीड़ अपने घर पर मिला बदमाश को गिरफ्तार कर थाना मुंदी मे अप. क्र. 261/26 धारा 14 म. प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम, 223(ए) बी. एन. एस. के तहत पंजीबद्ध कर बदमाश को माननीय न्यायालय पेश किया गया।- चौकी बीड़ थाना मुंदी क्षेत्र के बदमाश दिनेश उर्फ़ पप्पू द्वारा लगातार अवैध गतिविधियों मे सक्रिय रहने से जिला दण्डधिकारी खंडवा द्वारा एक वर्ष के लिए खंडवा एवं सीमावर्ती जिले बुरहानपुर, खरगोन, इंदौर, देवास,  एवं हरदा से निष्कासन आदेश जारी किया गया था। बदमाश दिनेश उर्फ़ पप्पू को चैक करते अपने घर मे किसी वैध अनुमति के बिना मिलने के कारण गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध किया जाकर माननीय न्यायालय पेश कर जेल वारंट प्राप्त कर जेल दाखिल किया गया।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment