अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन पर सख्त कार्यवाही, 3.88 लाख का जुर्माना अधिरोपित

नीमच – जिले में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए छह वाहन मालिकों पर कुल 3 लाख 88 हजार 975 रुपए का अर्थदंड लगाया है। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देश पर मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन एवं भण्डारण का निवारण) नियम, 2022 के तहत यह कार्रवाई की गई।प्रशासन के अनुसार अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बिना रॉयल्टी मुरूम, गिट्टी, रेत और खंडा पत्थर के अवैध उत्खनन व परिवहन के मामलों में वाहन जब्त किए गए थे। जांच के बाद संबंधित वाहन मालिकों पर रॉयल्टी की 15 गुना राशि के साथ पर्यावरण क्षतिपूर्ति जोड़कर जुर्माना अधिरोपित किया गया।

 

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment