अवैध खनन रोकने गए पटवारी पर खनन माफियाओं का जानलेवा हमला, हाथ फ्रैक्चर

आलोट। बरखेड़ा कला थाना क्षेत्र के ग्राम देवगढ़ में अवैध खनन रोकने पहुंचे पटवारी अजय चौहान पर खनन माफियाओं द्वारा किए गए जानलेवा हमले से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हमले में पटवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके हाथ में फ्रैक्चर होने के साथ शरीर में अंदरूनी चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रतलाम रेफर किया गया।जानकारी के अनुसार पटवारी अजय चौहान राजस्व विभाग की टीम के साथ ग्राम देवगढ़ स्थित पुलिया के पास चल रहे अवैध खनन को रोकने पहुंचे थे। इसी दौरान वहां मौजूद खनन माफियाओं ने उन पर हमला कर दिया। हमले में पटवारी गंभीर रूप से घायल हो गए।
                                                                                      घटना की सूचना मिलते ही बरखेड़ा कला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पटवारी को तत्काल शासकीय चिकित्सालय आलोट पहुंचाया।घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को राउंडअप (हिरासत) में ले लिया है, जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। मामले में विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment