महाराष्ट्र के परभणी में हनुमान मंदिर की छत गिरी, 7 की मौत, 25 घायल  हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया, मंदिर में लाइन में खड़े होकर प्रसाद ले रहे लोगों पर गिरा बांस बल्ली से बना सेटिंग स्ट्रक्चर 

उज्जैन परभणी। महाराष्ट्र के परभणी जिले में यशवाड़ी देवस्थान में हनुमान मंदिर के हाल की निर्माणाधीन छत शनिवार दोपहर अचानक भरभराकर गिर गई। मलबे में दबने से सात लोगों की मौत हो गई जबकि 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है बताया जाता है कि लोग लाइन में खड़े होकर प्रसाद ले रहे थे इसी दौरान बांस बल्ली से बना सेटिंग स्ट्रक्चर अचानक भरभराकर प्रसाद ले रहे लोगों के ऊपर गिर गया।

Read More