उज्जैन। साइबर ठगी की राशि से गोल्ड खरीदी करने वाले गिरोह में शामिल बीटेक छात्र को दिल्ली से बुधवार को गिरफ्तार कर उज्जैन लाया गया है। जिसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया। अब तक मामले में पांच आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। माधवनगर थाना प्रभारी गजेन्द्र पचौरिया ने बताया कि 18 जून को नर्मदापुरम के रहने वाले कशिश पिता सुनील, राहुल उर्फ शानू पिता अरुण और अनिमेश उर्फ अनुराग उर्फ अन्नी पिता अभय को सखीपुरा स्थित होटल हीरा पैलेस में दबिश देकर गिरफ्तार किया था।…
Read More