April 30, 2024

उज्जैन। तराना में शुक्रवार शाम भाजपा मंडल अध्यक्ष की कार पर बदमाशों ने गोलियां चलाई। अध्यक्ष साथी के साथ भाई के कोल्ड स्टोर जा रहे थे। गनीमत रही कि दोनों बाल-बाल बच गये। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद रात एक बदमाश को हिरासत में ले लिया था। मालीपुरा तराना में रहने वाले भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीण पलोत्रा शाम 4 बजे के लगभग विकास उर्फ भैरु ठाकुर के साथ कार क्रमांक एमपी 37 सी 6293 से बस स्टेंड से महेश मार्केट होते हुए भाई के कोल्ड स्टोरेज के लिये निकले थे। कृष्णकुंज कालोनी गेट के सामने रुपाखेड़ी रोड पर पीछे से काले रंग की पल्सर पर सवार होकर आये 2 बदमाशों ने कार को रोका और पीछे बैठे शाहरुख पिता कालू ताजपुरिया ने पिस्टल निकाल ली। उन्होंने कार को तराना की ओर घुमाई तो शाहरुख ने जान से मारने की नियत से 2 फायर किये। गोली कार का कांच फोड़ते हुए आरपार निकल गई। कांच फुटने से मंडल अध्यक्ष को चेहरे पर आंखे के पास चोंट लगी। वह कार से बाहर निकले तो वहां खड़ी आयशर के पीछे से आरिफ शाह पिता मसीद खां और मोनू पिता कालू ताजपुरिया आ गये। आरिफ के हाथ में चाकू था, मोनू के पास पिस्टल थी। दोनों बोले कि तुमने हमारी लकड़ी की टाल की शिकायत की थी।