April 30, 2024

उज्जैन। देवास रोड पर आदर्श नगर कॉलोनी में देह व्यापार का कारोबार चल रहा था। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। नागझिरी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचे दबिश मारी। लेकिन देर रात तक मामले से इनकार करती रही।
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार आदर्श नगर कॉलोनी में पिछले कुछ दिनों से देह व्यापार संचालित किया जा रहा था। शहर से दूर कॉलोनी में चल रहे अनैतिक कार्यों की जानकारी कुछ लोगों द्वारा नागझिरी थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने दबिश देकर मौके से 5 युवती और 8 से 10 युवकों को हिरासत में लिया और थाने ले गई। सूत्रों का कहना था कि हिरासत में आई युवतियां इंदौर, बडऩगर और इंगोरिया क्षेत्र की रहने वाली है। युवक स्थानीय है। देह व्यापार पकड़ाने के बाद कुछ क्षेत्रवासी भी थाने पहुंच गए थे। मामले की जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद थाना प्रभारी विक्रम सिंह के जानकारी मांगी गई तो उनका कहना था कि इस तरह की किसी भी गतिविधि पर दबिश नहीं दी गई है। जबकि सूत्रों का कहना था कि पुलिस मौके पर पहुंची थी। मामले में हिरासत में लिए गए युवक- युवतियों पूछताछ की जा रही है।