April 29, 2024

ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना शहर में मंगलवार सुबह एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया। टाहलीवाल औद्योगिक क्षेत्र के बाथू में हादसा सुबह करीब 10.15 बजे हुआ। हादसे में 18 महिलाओं समेत कुल 20 मजदूर आग की चपेट में आ गए। इनमें से 6 महिलाओं की बुरी तरह जल जाने से मौके पर ही मौत हो गई। घायलों में 80% तक जल चुकीं 10 अन्य महिलाओं की हालत भी बेहद गंभीर है। इन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। बाकी का इलाज ऊना के अस्पताल में ही चल रहा है। उधर, प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में हुए फैक्ट्री हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे।
मृतकों और घायलों में कुछ मजदूर यूपी के, कुछ बिहार और एक पंजाब से है।