महावीर जन्म कल्याणक कल नगर में निकलेगी सुबह रजत रथ यात्रा एवं दोपहर में निकलेगी भव्य स्वर्ण रथ यात्रा

इंदौर। त्रिशला नंदन वीर की जय बोलो महावीर की जियो और जीने दो के नारों के साथ सुबह श्वेतांबर जैन समाज की रजत रथ यात्रा एवं दोपहर में दिगंबर जैन समाज की भव्य स्वर्ण रथ पर रजत सिंहासन पर विराजमान भगवान महावीर स्वामी की विशाल शौभा यात्रा अहिंसा वाहन रैली महावीर जन्मोत्सव के समान।

प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि कल शहर के सभी जिनालयों में भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक बड़ी धूमधाम से मनाया जायेगा सुबह श्वेतांबर समाज की रजत रथ शौभा यात्रा राजबाड़ा से प्रारंभ होकर दलाल बाग पर समाज का स्वामी वास्लय भोज होगा दोपहर 2/28 बजे से कांच मंदिर से दिगंबर जैन समाज की भव्य स्वर्ण रथ यात्रा आचार्य श्री पुष्पदंत सागर जी संसघ एवं मुनि श्री पुज्य सागर जी संसघ के सानिध्य में शौभा यात्रा कांच मंदिर से मल्हारगंज,गोराकुड, खजूरी बाजार, राजबाड़ा जवाहर मार्ग होते हुए पुन कांच मंदिर पर शाम 5/30 बजे तक पहुंचेगी यहां पर आचार्य श्री पुष्पदंत सागर जी,पुज्य सागर जी की देशना होगी तत्पश्चात शाम 6 बजे श्री जी का अभिषेक संपन्न होगा शाम को शहर के सभी मंदिरों में लाइटिंग की सजावट की गई है विश्व जैन संगठन के मयंक जैन फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका ने समाज जन से आह्वान किया है कि समाज जन दोपहर में निकलने वाली श्री जी की स्वर्ण रथ यात्रा में पुरुष वर्ग सफेद कुर्ता पायजामा और महिलाओं से पीली साडी पहने।परवार समाज महिला संगठन की अध्यक्ष श्रीमती मुक्ता जैन ने बताया कि
शाम को भगवान महावीर स्वामी को मंदिरो में पालना झूला कर महाआरती संपन्न होगी।