महाआरती के साथ हुआ परशुराम जयंती का आगाज

शाजापुर। परशुराम जयंती के कुछ दिन पूर्व से ही परशुराम जयंती का उत्साह नगर में दिखाई दे रहा है। इस कड़ी में विप्र नारी शक्ति सेवा संस्थान ने बड़ी ही धूमधाम से परशुरामजी की महाआरती की एवं सर्व ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों का स्वागत किया। इसीके साथ परशुराम जयंती पर होने वाले कार्यक्रमों का आगाज भी हो गया। कार्यक्रम के दौरान समाज के अध्यक्ष दिलीप शर्मा, युवा अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा एवं संस्थान की जिलाध्यक्ष चेतना शर्मा ने संबोधित किया। वहीं रेखा जोशी ने स्वागत भाषण दिया। विप्र की महिलाओं ने अपने आराध्य परशुरामजी की आराधना में भजन कीर्तन एवं नृत्य किए। कार्यक्रम का संचालन नेहा दवे ने किया तथा आभार सुधा शर्मा ने माना। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी रजनी शर्मा ने दी। 05